फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Cricket academy owners duped of ₹17 lakh on pretext of PCA affiliation in Sunam

Punjab: क्रिकेट अकादमी मालिकों से 17 लाख की ठगी, पीसीए से मान्यता का दिया झांसा; मामला दर्ज

Wed, 19 Aug 2026 02:11 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: Nivedita Updated Wed, 19 Aug 2026 02:11 PM IST
सार

विक्की शर्मा ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों से अपने नजदीकी संबंधों का हवाला देकर अकादमी को बड़े स्तर पर शुरू करने का झांसा दिया और विकेट जोन क्रिकेट अकादमी के मालिकों से लाखों रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Cricket academy owners duped of ₹17 lakh on pretext of PCA affiliation in Sunam
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुनाम की विकेट जोन क्रिकेट अकादमी के मालिकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अकादमी के मालिक राजेश कुमार शर्मा और अश्वनी टक्कर के अनुसार, वे बीडीपीओ कार्यालय के पास एक छोटी क्रिकेट अकादमी चलाते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात विक्की शर्मा से हुई, जिसे उन्होंने अकादमी का कोच नियुक्त कर लिया।
 
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता का दिया झांसा
उन्होंने आरोप लगाया कि विक्की शर्मा ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों से अपने नजदीकी संबंधों का हवाला देकर अकादमी को बड़े स्तर पर शुरू करने का झांसा दिया। उसने दावा किया कि वह उनके ग्राउंड को पीसीए से मान्यता दिलवा देगा।
विज्ञापन


उसके झांसे में आकर मालिकों ने करीब 6 एकड़ जमीन लीज पर ले ली। विक्की शर्मा ने नए ग्राउंड में घास लगाने, पिच तैयार करवाने और मान्यता दिलाने की जिम्मेदारी अपने सिर ली और अलग-अलग बहानों से अपने व अपने परिजनों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिकों के मुताबिक, आरोपी उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 17,09,510 नकद और बैंक खातों के जरिए ऐंठ चुका था, जबकि कोच के रूप में अपनी सैलरी अलग से लेता रहा।

जब ग्राउंड तैयार नहीं हुआ और न ही पीसीए का कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए आया, तो मालिकों ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर विक्की शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं।


पीड़ित मालिकों द्वारा न्याय की गुहार लगाते हुए एसएसपी संगरूर को शिकायत सौंपी गई थी। मामले की विस्तृत जांच के बाद सुनाम पुलिस ने संगरूर के विक्की शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed