{"_id":"6a8578638f764a2b1c08aa30","slug":"barnala-three-young-women-victims-of-misdeed-climbed-onto-water-tank-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: तीन दुष्कर्म पीड़ित युवतियां टंकी पर चढ़ीं, सबकी एक जैसी दास्तां; पुलिस से गुहार-एफआईआर दर्ज कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: तीन दुष्कर्म पीड़ित युवतियां टंकी पर चढ़ीं, सबकी एक जैसी दास्तां; पुलिस से गुहार-एफआईआर दर्ज कर दो
Wed, 19 Aug 2026 03:03 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
Published by: Nivedita
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:03 PM IST
सार
टंकी पर चढ़ी युवतियों में दो महल कलां क्षेत्र और तीसरी युवती बरनाला की निवासी है। युवतियों का आरोप है कि अलग-अलग मामलों में उन्हें शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण किया गया। उनका कहना है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिला।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ीं युवतियां
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरनाला जिला प्रशासनिक परिसर और कोर्ट परिसर के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन दुष्कर्म पीड़ित युवतियां पानी की टंकी पर चढ़ गईं। युवतियों ने अपने-अपने मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवतियों से बातचीत शुरू की।
विज्ञापन
पहली युवती ने आरोप लगाया कि अस्पताल में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात लुधियाना के गांव सहौली निवासी एक ड्राइवर से हुई थी। युवती के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। उसने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल और धमकाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दूसरी युवती ने आरोप लगाया कि रायकोट निवासी एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों तक उसका शोषण किया। युवती के अनुसार, उसने पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
तीसरी युवती ने सेखा रोड निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शोषण करने का आरोप लगाया। युवती के मुताबिक, आरोपी बाद में विदेश चला गया और उससे संपर्क बंद कर दिया। उसने आरोपी के परिवार के कुछ सदस्यों पर भी मामले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
युवतियों ने बताया कि इंसाफ की मांग को लेकर अधिकारियों के पास शिकायतें देते समय उनकी आपस में मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने मामलों में कार्रवाई के लिए एक साथ विरोध करने का फैसला लिया।
शिकायतों पर रिपोर्ट डीएलए सेल को भेजी
थाना बरनाला के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि एक युक्ति की शिकायत को डीएलए सेल में भेज दिया गया है और दो युवतियों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर रही हैं, उसे भी जल्दी ही कानूनी कार्रवाई के लिए भेज देंगे। उन्होंने कहा कि युवतियों के बयान और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।