{"_id":"6978c55f7d0f22bdb8088378","slug":"lamba-became-the-national-president-of-aisgef-for-the-third-consecutive-time-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-934037-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: लांबा एआईएसजीईएफ के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: लांबा एआईएसजीईएफ के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ (एआईएसजीईएफ) के 18 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में सुभाष लांबा को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय सम्मेलन 23 से 26 जनवरी को शिरडी महाराष्ट्र में हुआ। सम्मेलन में ए. श्री कुमार (केरल) को महासचिव, विश्वजीत गुप्ता चौधरी (पश्चिम बंगाल) व एमए अजीत कुमार (केरल) को सहायक महासचिव, शशिकांत राय (बिहार) को कोषाध्यक्ष व एचएस जयकुमार को सहायक कोषाध्यक्ष चुना गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव कृष्ण कुमार नैन को सचिव मंडल सदस्य निर्वाचित किया गया है।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जरनैल सिंह, उप महासचिव संदीप सांगवान और ऑडिट मुकेश खर्ब को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से 10 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 10 सचिव चुने गए हैं। सम्मेलन में 28 राज्य कर्मचारी संगठनों के 813 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन के समापन पर प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि विभिन्न मांगोें को लेकर 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल में 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी शामिल होंगे। इसके बाद 26 फरवरी को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में धरने, प्रदर्शन व गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा और लंबे एवं निर्णायक आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
Trending Videos