{"_id":"6812168392976896fb070cdb","slug":"more-than-60-thousand-candidates-will-appear-for-neet-ug-exam-at-162-centers-in-haryana-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET UG: हरियाणा में 162 परीक्षा केंद्र, 60 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे पेपर, सरकार के क्या हैं इंतजाम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET UG: हरियाणा में 162 परीक्षा केंद्र, 60 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे पेपर, सरकार के क्या हैं इंतजाम?
Wed, 30 Apr 2025 05:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 30 Apr 2025 05:54 PM IST
सार
चार मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए हरियाणा में कुल 162 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए राज्य से 60 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हैं। परीक्षा के लिए सरकार की तरफ से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
NEET UG Syllabus 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में चार दिन बाद नीट (यूजी) की परीक्षा होगी। यह परीक्षा रविवार को होगी। आगामी 4 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए प्रदेश भर में कुल 162 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 60,687 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने परीक्षा के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, उच्च शिक्षा निदेशक राहुल हुड्डा शामिल हुए। इनके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, सभी जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के प्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू, पेशेवर और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने के लिए नागरिक प्रशासन और एनटीए के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी उपायुक्तों को एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर्स के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए ताकि संचालन व्यवस्था को अंतिम रूप देने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी तैयारियों का आकलन करने और किसी भी कमी को पहले से ही दूर करने के लिए अधिकारी नामित केंद्रों का दौरा करें।
विज्ञापन