फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Save Democracy, Eliminate Anarchy BJP campaign in Haryana today

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’: हरियाणा में भाजपा का अभियान आज से, पत्रकारवार्ताओं में कांग्रेस को घेरेगी

Mon, 26 Oct 2026 09:14 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 26 Oct 2026 09:14 AM IST
सार

डॉ. अर्चना गुप्ता को रोहतक-सिरसा, विपुल गोयल को अंबाला-पंचकूला, ओमप्रकाश धनखड़ को भिवानी-नूंह, महीपाल ढांडा को चरखी दादरी-हांसी-सोनीपत, कृष्णपाल गुर्जर को फरीदाबाद और रणबीर गंगवा को फतेहाबाद-महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Save Democracy, Eliminate Anarchy BJP campaign in Haryana today
अर्चना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा भाजपा 26 अक्तूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत भाजपा पत्रकार वार्ताएं करेगी। पार्टी का दावा है कि इन वार्ताओं के जरिए तथ्यों के आधार पर कांग्रेस को घेरा जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज रोहतक से अभियान की शुरुआत करेंगी। इसके बाद वह सिरसा में पत्रकार वार्ता करेंगी। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन


डॉ. अर्चना गुप्ता को रोहतक-सिरसा, विपुल गोयल को अंबाला-पंचकूला, ओमप्रकाश धनखड़ को भिवानी-नूंह, महीपाल ढांडा को चरखी दादरी-हांसी-सोनीपत, कृष्णपाल गुर्जर को फरीदाबाद और रणबीर गंगवा को फतेहाबाद-महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गौरव गौतम को गुरुग्राम-पलवल, सुभाष बराला को हिसार-जींद, सुनीता दुग्गल को झज्जर, कृष्ण बेदी को कैथल-कुरुक्षेत्र, संजय भाटिया को करनाल, कैप्टन अभिमन्यु को पानीपत, जयप्रकाश दलाल को रेवाड़ी और कंवरपाल गुर्जर को यमुनानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed