{"_id":"6a45f07dd5127e80fc06291e","slug":"opportunity-to-select-trades-institutes-in-iti-starts-july-3-filling-in-options-by-july-15-mandatory-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: तीन जुलाई से आईटीआई में ट्रेड और संस्थान चुनने का मौका, 15 जुलाई तक विकल्प भरना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: तीन जुलाई से आईटीआई में ट्रेड और संस्थान चुनने का मौका, 15 जुलाई तक विकल्प भरना अनिवार्य
Thu, 02 Jul 2026 10:31 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:31 AM IST
सार
सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी से दाखिला पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित अवधि के भीतर ट्रेड और संस्थान के विकल्प भरकर आवेदन अंतिम रूप से जमा करना होगा। केवल वही आवेदन दाखिला प्रक्रिया के लिए मान्य होंगे, जिनमें विकल्प भरने के बाद आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट किया गया हो।
विज्ञापन
आईटीआई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कि 2 जून से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण कराने वाले सभी अभ्यर्थियों को अब 3 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान का चयन कर विकल्प भरने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी से दाखिला पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित अवधि के भीतर ट्रेड और संस्थान के विकल्प भरकर आवेदन अंतिम रूप से जमा करना होगा। केवल वही आवेदन दाखिला प्रक्रिया के लिए मान्य होंगे, जिनमें विकल्प भरने के बाद आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट किया गया हो।
विज्ञापन
इसके अलावा, जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए भी राहत दी गई है। विभाग ने 15 जुलाई 2026 तक नए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने का निर्णय लिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिले से संबंधित अन्य सभी नियम और शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। उम्मीदवार समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।