{"_id":"6af153e87676b227b703a19f","slug":"recruitment-at-haryana-fsl-twenty-posts-to-be-filled-on-one-year-contract-basis-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा एफएसएल में भर्ती: बीस पद भरे जाएंगे, एक साल के अनुबंध पर होगी नियुक्ति; जानें आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा एफएसएल में भर्ती: बीस पद भरे जाएंगे, एक साल के अनुबंध पर होगी नियुक्ति; जानें आवेदन की अंतिम तिथि
Mon, 09 Nov 2026 10:33 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:33 AM IST
सार
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पांच पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी प्रथम श्रेणी या पीएचडी और कम से कम तीन साल का फोरेंसिक डीएनए जांच का अनुभव जरूरी है। इसके लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और मासिक मानदेय 53,100 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
Recruitment
- फोटो : Freepik
विस्तार
हरियाणा की मधुबन स्थित फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) में डीएनए जांच से जुड़े काम को तेजी से निपटाने के लिए 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पांच वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, पांच वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, पांच वैज्ञानिक सहायक और पांच लैब अटेंडेंट के पद शामिल हैं। सभी नियुक्तियां एक साल के लिए पूरी तरह अनुबंध आधार पर होंगी। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर स्क्रीनिंग तथा इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
आवेदन निर्धारित प्रारूप में निदेशक, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, हरियाणा, मधुबन, करनाल के पते पर रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा या कार्यालय में जमा कराना होगा। आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 शाम पांच बजे है।
पद के अनुसार योग्यता और मानदेय
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पांच पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी प्रथम श्रेणी या पीएचडी और कम से कम तीन साल का फोरेंसिक डीएनए जांच का अनुभव जरूरी है। इसके लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और मासिक मानदेय 53,100 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पांच पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी और कम से कम दो साल का अनुभव जरूरी है। अधिकतम आयु 45 वर्ष और मानदेय 44,900 रुपये होगा।
वैज्ञानिक सहायक के पांच पदों के लिए एमएससी और कम से कम एक साल का अनुभव अनिवार्य है। अधिकतम आयु 40 वर्ष और मानदेय 35,400 रुपये मिलेगा।
वहीं, पांच लैब अटेंडेंट पदों के लिए दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। विज्ञान विषय से 12वीं पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। इनकी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और मासिक मानदेय 16,900 रुपये होगा।