{"_id":"69e0e98a3d33e765a40d9230","slug":"staff-selection-commission-has-prepared-a-plan-for-pmt-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-996861-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पीएमटी के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने तैयार किया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पीएमटी के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने तैयार किया प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 04
- गेट 2 से होगी एंट्री, तीन पर बायोमीटि्रक कराएंगे अभ्यर्थी
- पंचकूला सेक्टर-3 के देवीलाल स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में 20 अप्रैल की सुबह 6.30 बजे से शुरू होगा पीएमटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) कराने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में 20 अप्रैल सुबह 6.30 बजे से पीएमटी शुरू होगा।
5500 पुलिस कांस्टेबल समेत फाॅरेस्टर, फाॅरेस्ट गार्ड, खेल कोटे से सहायक जेल अधीक्षक, वार्डर, डिप्टी रेंजर, उपनिरीक्षक पुलिस के पदों के लिए पीएमटी करवाया जाएगा। आयोग की ओर से तैयार प्लान के अनुसार जीरकपुर-रामगढ़ मार्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को पंचकूला स्थित हुडा जिमखाना बस स्टाॅपेज पर पहुंचना होगा। यहां रिसेप्शन से अभ्यर्थी जरूरी सूचनाएं ले सकते हैं और थोड़ी देर आराम भी कर सकते हैं। यहां से उन्हें स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को गेट नंबर-2 और गेट नंबर-3 से प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को अंदर पहुंचने पर टोकन काउंटर से टोकन लेने होंगे। जिन अभ्यर्थियों का संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) ग्रुप सी के दाैरान बायोमीटि्रक नहीं हुआ है उन्हें गेट नंबर-3 पर बायोमीटि्रक कराना होगा। बायोमीटि्रक के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। अभ्यर्थी अपने साथ यदि बैग या अन्य जरूरी सामग्री लाते हैं तो उसे रखने की भी व्यवस्था की गई है। अंदर पीएमटी हाॅल में शारीकि माप और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर भी पूरा साइट प्लान साझा किया है।
आज से जारी होंगे प्रवेश पत्र
पीएमटी के लिए शुक्रवार से आयोग प्रवेश पत्र जारी करेगा। प्रवेश पत्र में चयनित अभ्यर्थी का ब्योरा, परीक्षा की तिथि और परीक्षा के समय का ब्योरा होगा। 20 अप्रैल से शुरुआत के बाद प्रतिदिन दोपहर 1 बजे तक पीएमटी होगा। पहले दिन 1000 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। आगामी 80 से 85 दिनों तक प्रतिदिन करीब 3000 अभ्यर्थी पहुंचेंगे। जीरकपुर और रेलवे स्टेशन से हरियाणा रोडवेज की 5-5 बसों का संचालन होगा। बसों में अभ्यर्थियों को खुद टिकट लेने होंगे। बसों का संचालन सुबह 5 बजे से ही शुरू हो जाएगा।
Trending Videos