फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Students in schools will have ABHA IDs created.Students in schools will have ABHA IDs created.

Chandigarh-Haryana News: स्कूलों में छात्रों की बनेगी आभा आईडी

विज्ञापन
शिक्षा विभाग के कर्मचारी और उनके परिवार भी होंगे कवर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत अब हरियाणा के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) आईडी बनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में शिक्षा निदेशालय पंचकूला को प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इससे विद्यार्थियों का स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

छात्रों के अलावा शिक्षा विभाग के नियमित, अनुबंधित, गेस्ट और आउटसोर्सिंग आधार पर कार्यरत शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों की भी आभा आईडी तैयार की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों और राष्ट्रीय बाल किशोर कार्यक्रम के लाभार्थियों को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed