पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Surya Namaskar campaign will run for a month in Haryana.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में एक महीने चलेगा सूर्य नमस्कार अभियान

विज्ञापन
12 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगा अभियान, हर जिले को न्यूनतम एक लाख पंजीकरण का दिया लक्ष्य
विज्ञापन

चंडीगढ़। योग को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से हरियाणा योग आयोग हर साल सूर्य नमस्कार के महा उत्सव का आयोजन करता रहा है। इस वर्ष भी यह अभियान 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती से शुरू होकर 12 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती तक चलेगा। इसी कड़ी में आयुष विभाग की ओर से योग सहायकों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
योग आयोग के प्रवक्ता के मुताबिक आयुष विभाग के सहयोग से हरियाणा पिछले चार वर्षों में इस अभियान के माध्यम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड समेत छह विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर चुका है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक जिले को न्यूनतम एक लाख पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है। 100 प्रतिशत गांवों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में आयुष, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, पुलिस, सेना व आर्य समाज सहित अन्य संस्थाओं व सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता रहेगी। मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है जो विद्यालयों, महाविद्यालयों और योगशालाओं में सूर्य नमस्कार अभ्यास सुनिश्चित करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत सूर्य नमस्कार का अभ्यास सुबह के समय योगिक विधि से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन 10 से 15 मिनट में छह आवर्ती चक्रवद्ध सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा, जो प्रतिभागी और संस्थाएं लगातार छह दिन अभ्यास कर वेबसाइट पर अपडेट करेंगे, उन्हें ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों को अभियान की आधिकारिक वेबसाइट www-suryanamaskarharyana-in पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed