सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Two of our wrestlers won medals for the country in Kyrgyzstan.

Chandigarh-Haryana News: किर्गिस्तान में देश के लिए म्हारी दो पहलवानों ने जीते पदक

विज्ञापन
Two of our wrestlers won medals for the country in Kyrgyzstan.
किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप-2026 में वीरवार को दांव लगाती  - फोटो : photo
विज्ञापन
किर्गिस्तान में देश के लिए म्हारी छोरियां ने गाड़ा लट्ठ
Trending Videos

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप-2026
चंडीगढ़। किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप-2026 में वीरवार को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हरियाणा की दो महिला पहलवानों ने कांस्य पदक जीते हैं। इनमें हिसार की अंशिका लांबा और चरखी दादरी की गांव बलाली निवासी नेहा सांगवान ने पदक पर दांव खेला है। यह प्रतियोगिता छह से 12 अप्रैल तक आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में अंशिका लांबा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की महिला पहलवान रुके को 6-1 से पटखनी दी। इसी तरह नेहा सांगवान ने मंगोलिया की पहलवान को 10-4 से हराया है। हरियाणा के कुश्ती कोच संजय लाठर ने बताया कि देश की झोली में दो कांस्य पदक आएं है, जबकि शुक्रवार को पांच पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक स्वर्ण सहित पांच पदकों के लिए मुकाबला आज
भारतीय टीम से हरियाणा की पांच महिला पहलवान शुक्रवार को एक स्वर्ण और चार कांस्य पदकों के लिए रिंग में उतरेंगी। इनमें स्वर्ण के लिए फाइनल मुकाबले में जींद की मीनाक्षी 53 किग्रा. भारवर्ग में चीन की महिला पहलवान जिंक जैंक के खिलाफ उतरेंगी। मनीषा ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की पहलवान को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया हैं। इसी तरह चार कांस्य पदकों के लिए 57 किग्रा. भारवर्ग में रोहतक की मनीषा बनवाला और 62 किग्रा. भारवर्ग में मानसी अहलावत, हिसार की 72 किग्रा. भारवर्ग में हर्षिता मोर उतरेंगी। इसी तरह चौथी खिलाड़ी के रूप में राजस्थान की मोनिका 65 किग्रा. भारवर्ग में पदक के लिए उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed