{"_id":"6aa99527f91ece2a770b23d7","slug":"file-a-complaint-on-the-mhari-sadak-app-the-road-will-be-repaired-promptly-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160383-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: म्हारी सड़क एप पर करें शिकायत शीघ्र दुरुस्त कराई जाएगी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: म्हारी सड़क एप पर करें शिकायत शीघ्र दुरुस्त कराई जाएगी रोड
Wed, 16 Sep 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला वासियों से म्हारी सड़क एप के माध्यम से सड़क संबंधी समस्याओं की शिकायतें दर्ज करने का आह्वान किया है। इस एप का उद्देश्य सड़क व्यवस्था को सुरक्षित और बेहतर बनाना है जिसमें आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
सरकार ने समस्याओं के शीघ्र समाधान, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए यह एप शुरू की है। नागरिक एप के माध्यम से सड़क पर गड्ढे, क्षतिग्रस्त सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट, टूटी रेलिंग, जलभराव या किसी भी अवरोध की फोटो सहित शिकायत कर सकते हैं।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि एप डाउनलोड कर मोबाइल नंबर से रजिस्टर या लॉगिन करें। नई शिकायत विकल्प पर क्लिक कर समस्या की फोटो अपलोड की जा सकती है। शिकायत दर्ज करते समय संबंधित स्थान की जीपीएस लोकेशन भी साझा करें। संक्षिप्त विवरण भरकर शिकायत सबमिट करें। दर्ज शिकायत की स्थिति और प्रगति नागरिक एप पर ऑनलाइन देख सकते हैं जिससे समाधान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
एप के उपयोग की प्रक्रिया और लाभ : यह एप सड़क संबंधी समस्या की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा देती है। नागरिक समस्या का फोटो अपलोड कर सटीक लोकेशन साझा कर सकते हैं। शिकायत की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है। संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की निगरानी भी संभव है।
म्हारी सड़क एप पर शिकायत दर्ज कराने के बाद नागरिकों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एप पर दर्ज शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। शिकायत लंबित रहने की स्थिति में निगरानी करना आसान होगा।