{"_id":"6ac87509905e9c992c03b5be","slug":"rajat-phogat-from-dadri-secured-sixth-rank-in-hpsc-result-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीएससी रिजल्ट: दादरी के रजत फोगाट ने हासिल किया छठा रैंक, जनरल कैटेगरी में 384.40 अंक लेकर बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीएससी रिजल्ट: दादरी के रजत फोगाट ने हासिल किया छठा रैंक, जनरल कैटेगरी में 384.40 अंक लेकर बनाई जगह
Fri, 09 Oct 2026 10:30 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:30 AM IST
सार
रजत फोगाट का विवाह पिछले वर्ष डॉ. अस्मिता फोगाट के साथ हुआ था। डॉ. अस्मिता चरखी दादरी शहर में अपना क्लीनिक चलाती हैं। रजत की उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
रजत फोगाट
- फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी-दादरी की विद्या विहार कॉलोनी निवासी रजत फोगाट ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनरल कैटेगरी में छठा रैंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
रजत फोगाट के पिता बलराज फोगाट एचडी स्कूल, बिरोहड़ के संचालक हैं, जबकि माता राजबाला फोगाट भिवानी में डिप्टी डीईओ के पद पर कार्यरत हैं। रजत ने अपनी स्कूली शिक्षा एचडी स्कूल, बिरोहड़ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज, दिल्ली से बीएससी तथा किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली से फिजिक्स में एमएससी की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
रजत फोगाट इससे पहले तीन बार यूपीएससी मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एक बार एचसीएस तथा एक बार इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अब एचपीएससी परीक्षा में छठा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
विज्ञापन
रजत फोगाट का विवाह पिछले वर्ष डॉ. अस्मिता फोगाट के साथ हुआ था। डॉ. अस्मिता चरखी दादरी शहर में अपना क्लीनिक चलाती हैं। रजत की उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।