Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Utility company cracks down on electricity thieves: 35 cases detected in 31 days, fines totaling 10 lakh imposed

Charkhi Dadri News: निगम का बिजली चोरों पर शिकंजा, 31 दिन में 35 मामले पकड़े, 10 लाख लगाया जुर्माना

Wed, 04 Nov 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Utility company cracks down on electricity thieves: 35 cases detected in 31 days, fines totaling 10 lakh imposed
पावर सब स्टेशन। - फोटो : 1
चरखी दादरी। सर्दी की दस्तक के साथ ही बिजली निगम ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सर्दियों में आमतौर पर बिजली की खपत बढ़ने के साथ चोरी के मामले भी बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए निगम ने जिले के सभी छह डिविजन में विशेष टीमें गठित कर छापे मारने शुरू कर दिए हैं। इन टीमों ने पिछले 31 दिनों में बिजली चोरी के 35 मामले पकड़े हैं और आरोपियों पर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उधर, बिजली निगम आपूर्ति में सुधार की दिशा में भी लगातार का रहा है। शहर में 33 केवीए क्षमता का नया पावर सब स्टेशन भी बनाया गया है। गांवों में भी बिजली की क्षमता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

जिले में 1.70 लाख उपभोक्ता
जिले में करीब एक लाख 70 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। निगम की टीमें बिजली चोरी रोकने और नियमित बिजली बिल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। बिजली चोरी से निगम को आर्थिक नुकसान होता है और इसका असर ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है। इसी कारण चोरी के मामलों में सख्ती बरती जा रही है। डिफाल्टर की ओर से बिल नहीं जमा करवाने की वजह से कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन के दौरान करीब तीन महीने तक बिजली चोरी रोकने के अभियान पर विराम लगा रहा। अब मौसम में बदलाव और सर्दी की शुरुआत के साथ निगम ने दोबारा अभियान को गति दी है। जिले के सभी छह डिविजन में टीमें बिजली चोरी की आशंका वाले क्षेत्रों में जांच कर रही हैं। संदिग्ध कनेक्शनों की जांच के साथ मौके पर बिजली के उपयोग और मीटर की स्थिति भी देखी जा रही है। चोरी मिलने पर मौके से फोटो भी लिए जातेे हैं। बिजली चोरी पकड़े जाने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए निगम ने तकनीकी स्तर पर भी कई कदम उठाए हैं। कई क्षेत्रों में मोटी केबल लगाई गई हैं ताकि बिजली की लाइनों से अवैध कनेक्शन करना मुश्किल हो सके। इसके अलावा घरों के बिजली मीटरों को अंदर से हटाकर बिजली के खंभों पर लगाया गया है। इससे मीटर में छेड़छाड़ की संभावना कम हुई है।

वर्जन
निगम की टीमें तकनीक की मदद से घरों, दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापामार रही हैं। निगम की ओर से सर्दियों में बिजली चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे बिजली चोरी की सूचना निगम को दें।-राकेश, एसडीओ सब अर्बन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed