सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress leader threatened by Rohit Godara gang

Haryana: कांग्रेस नेता को रोहित गोदारा गैंग की धमकी, वॉयस मैसेज में मांगे 5 करोड़; कहा-परिवार को मार देंगे

माई सिटी रिपोर्टर. पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

पानीपत में कांग्रेस नेता को रोहित गोदारा गैंग ने जान से मारने की धमकी है। कांग्रेस नेता से वॉयस मैसेज पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। 

Congress leader threatened by Rohit Godara gang
कांग्रेस नेता को धमकी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

पानीपत सेक्टर-18 निवासी कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से विदेशी नंबर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। एक बार कॉल न उठाने पर उनके नंबर पर व्हाट्सएप वॉयस मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये मांगे गए हैं। पैसे न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। सचिन कुंडू पानीपत में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और वह ग्रामीण विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। उधर, धमकी भरी कॉल आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी जांच की जा रही है। 

Trending Videos


सचिन कुंडू ने थाना सेक्टर 13-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। उनके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई। लेकिन, वह कॉल नहीं उठा पाए। इसके बाद शाम को चार बजकर 12 मिनट पर उनके व्हाट्सएप  वॉयस मैसेज आया जिसमें पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया।  सचिन कुंडू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed