फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested for creating forged documents by altering date of birth in school records

Fatehabad News: स्कूल रिकाॅर्ड में जन्मतिथि बदलवा कर फर्जी दस्तावेज बनवाने का आरोपी काबू

Fri, 23 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for creating forged documents by altering date of birth in school records
भूना। स्कूल रिकॉर्ड में जन्मतिथि बदलवाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने के मामले में पुलिस ने वार्ड 15, ढाणी सांचला निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में आयु संबंधी लाभ लेने के लिए जन्मतिथि बदलवाने का आरोप है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कंवर सिंह ने बताया कि बरवाला निवासी विजय कुमार ने शिकायत दी थी कि सचिन की वास्तविक जन्मतिथि एक जुलाई 2010 है जबकि स्कूल रिकॉर्ड में इसे बदलकर एक जुलाई 2014 दर्ज करवाया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में आयु संबंधी लाभ लेने के लिए स्कूल रिकॉर्ड और आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की। इस दौरान संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की गई और शिकायतकर्ता सहित अन्य संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए गए। जांच में कुलदीप सिंह के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद जिला न्यायवादी कार्यालय से कानूनी राय ली गई। इस मामले में भूना थाने में 9 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed