{"_id":"6adba460b6a7f6a1b904d5a2","slug":"the-sdm-inspected-the-grain-markets-of-nagpur-alikan-and-mahamadki-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-163515-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसडीएम ने नागपुर, अलीकां और महमदकी अनाज मंडियों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसडीएम ने नागपुर, अलीकां और महमदकी अनाज मंडियों का किया निरीक्षण
Fri, 23 Oct 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
रतिया कृषि विभाग के अधिकारियों, पटवारियों की मीटिंग में निर्देश देते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह ,
- फोटो : धनयारी गांव में ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरोला का स्वागत करतीं महिलाएं। स्रोत- जागरूक पाठक
रतिया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नागपुर, अलीकां और महमदकी गांव स्थित अनाज मंडियों का दौरा कर धान खरीद कार्यों एवं मंडियों में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए सुविधा, फसल खरीद प्रक्रिया, गेट पास व्यवस्था तथा खरीदी गई फसल के उठान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम सुरेंद्र ने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। धान खरीद से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं तथा खरीद के बाद फसल का उठान समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि मंडियों में अनावश्यक रूप से फसल जमा न हो और किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में साफ-सफाई, किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं और खरीद कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही, खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।