फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration to step up surveillance to curb drug abuse

Fatehabad News: नशे पर लगाम के लिए निगरानी बढ़ाएगा प्रशासन

Fri, 23 Oct 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Administration to step up surveillance to curb drug abuse
फतेहाबाद। जिले में नशे की रोकथाम के लिए स्कूल-कॉलेजों में ड्रग फ्री कैंपस सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण होगा और नशे के संभावित हॉटस्पॉट चिह्नित कर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकोर्ड) की मासिक बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। इसकी रोकथाम के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और जनभागीदारी के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन

डीसी ने शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और परिसर को नशामुक्त रखने पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए मेडिकल स्टोरों की निगरानी प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के संभावित हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां पुलिस गश्त बढ़ाने को भी कहा। अधिकारियों को नशे की समस्या से निपटने के लिए अपने-अपने विभाग की जिम्मेदारी निभाने और आपसी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
------------

सुझाव पेटियों में मिली सूचना पुलिस से करेंगे साझा
डीसी ने शिक्षा विभाग को स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा विद्यार्थियों की सुझाव पेटियों में मिलने वाली सूचनाओं को गोपनीयता के साथ पुलिस से साझा करने के निर्देश दिए। खेल विभाग युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिताएं और स्पोर्ट्स लीग आयोजित करेगा। गांवों में नशे से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट की सूची तैयार कर पुलिस को सौंपी जाएगी।

---------

नशा मुक्ति केंद्रों में सुविधाएं सुधारने पर जोर
एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी चला रही है। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्रों में सुविधाएं बेहतर करने, महिलाओं के लिए अलग शौचालय बनाने और नहरों व सड़कों के किनारे उगे भांग सहित अन्य नशीले पौधों को नष्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही नशा मुक्ति मित्रों को सक्रिय करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed