फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Altercation during hotel party in Fatehabad; primary school teacher dies under suspicious circumstances.

होटल में पार्टी के दौरान झगड़ा: प्राइमरी शिक्षक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप; 5 पर केस दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 12:23 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 23 Sep 2026 12:23 PM IST
सार

मृतक की पत्नी सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि होटल में खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर प्रहलाद का दोस्तों के साथ विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Altercation during hotel party in Fatehabad; primary school teacher dies under suspicious circumstances.
प्राइमरी स्कूल में तैनात जेबीटी प्रहलाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा रोड स्थित एक निजी होटल में पार्टी के दौरान गांव काताखेड़ी के प्राइमरी स्कूल में तैनात जेबीटी शिक्षक प्रहलाद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पार्टी में दोस्तों के साथ हुए झगड़े और मारपीट के दौरान लगी चोटों के कारण शिक्षक की जान गई है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने पांच नामजद दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


होटल में दोस्तों संग चल रही थी पार्टी
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार के अनुसार, मूल रूप से शिक्षक प्रहलाद सिंह शहर के हिसार रोड स्थित न्यू विकास टाउन में परिवार सहित रहते थे। वे अपने साथियों के साथ सिरसा रोड स्थित होटल में पार्टी करने पहुंचे थे। जहां खाने-पीने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। साथी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




पत्नी का आरोप: झगड़े में आई चोटों से हुई मौत
मृतक की पत्नी सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि होटल में खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर प्रहलाद का दोस्तों के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि झगड़े के दौरान प्रहलाद के साथ मारपीट की गई, जिससे लगी अंदरूनी व बाहरी चोटों के चलते उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज, पोस्टमार्टम आज
पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद आरोपियों में सत्यप्रिय (निवासी बीघड़ रोड), अमित (निवासी गांव झलनियां), अनिल (निवासी भिवानी), कुशल (निवासी गांव चबरवाल, हिसार) और निखिल (निवासी अबोहर, पंजाब) शामिल हैं।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed