फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dispute over the leadership of the auto market, shopkeepers called Harpal the unanimous leader, the other side raised objections to making Balvinder aka Balli the leader

Fatehabad News: ऑटो मार्केट की प्रधानगी पर रार, दुकानदारों ने हरपाल को बताया सर्वमान्य प्रधान, बलविंद्र उर्फ बल्ली को प्रधान बनाए जाने पर दूसरे पक्ष ने जताई आपत्ति

Tue, 15 Sep 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 15 Sep 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Dispute over the leadership of the auto market, shopkeepers called Harpal the unanimous leader, the other side raised objections to making Balvinder aka Balli the leader
फतेहाबाद। भूना रोड स्थित ऑटो मार्केट की प्रधानगी को लेकर मंगलवार को विवाद ने नया मोड़ ले लिया। बलविंद्र उर्फ बल्ली को प्रधान बनाए जाने की सूचना के बाद मार्केट के एक पक्ष के दुकानदारों ने इसका विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि वे बलविंद्र उर्फ बल्ली को अपना प्रधान नहीं मानते। हरपाल ढाका ही मार्केट के सर्वमान्य प्रधान हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग किए बिना नई प्रधानगी का फैसला लिया गया है जो संगठन की व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। दुकानदारों ने मार्केट में बैठक कर मामले को स्पष्ट करने की मांग की। उनका कहना है कि मौजूदा प्रधान हरपाल ढाका के भाई का हाल ही में निधन हुआ है। वह शोक के चलते घर पर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में नया प्रधान चुनना उचित नहीं है।
विज्ञापन


बिना सदस्यों की राय के प्रधान बनाने पर सवाल

दुकानदार संदीप ने कहा कि सभी दुकानदारों की सहमति के बिना नया चुनाव घोषित किया गया है। ऑटो मार्केट यूनियन की बाबा विश्वकर्मा ऑटो मार्केट वेलफेयर सोसायटी के 21 सदस्यों की बैठक में नया प्रधान चुनने पर कोई फैसला नहीं होता, तब तक हरपाल ढाका ही प्रधान रहेंगे। ऐसे में नई कार्यकारिणी या प्रधान की घोषणा किस आधार पर हुई, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार महावीर सुथार ने कहा कि हरपाल ढाका के भाई के निधन के कारण वह दुख की घड़ी में घर पर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कुछ लोगों ने अपनी मर्जी से फैसला लिया है। इसका दुकानदार विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि मार्केट के अधिकतर व्यापारी हरपाल ढाका के साथ हैं और सभी की सहमति के बिना प्रधानगी का फैसला उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed