{"_id":"6aa6d1b9d93be5b24908554c","slug":"students-from-government-schools-will-get-a-platform-to-showcase-their-art-and-self-expression-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161032-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कला व अभिव्यक्ति दिखाने का मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कला व अभिव्यक्ति दिखाने का मिलेगा मंच
Sun, 13 Sep 2026 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में बीईओ कार्यालय स्त्रोत लाइब्रेरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कला और अभिव्यक्ति का मंच देने के लिए शिक्षा विभाग प्रदेश के 23 जिलों में ड्राइंग, भाषण और मानव रंगोली प्रतियोगिताएं करवाएगा। मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत ये प्रतियोगिताएं 17 से 24 सितंबर तक जिला स्तर पर होंगी।
माध्यमिक एवं मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 70.05 लाख रुपये मंजूर किए हैं। प्रतियोगिताओं में अलग-अलग आयु वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं में कक्षा 1 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां रहेंगी।
जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये रखा गया है। सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विभाग के आदेश के अनुसार पुरस्कार राशि विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। प्रतियोगिताओं के जरिये विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता सामने रखने का अवसर मिलेगा। विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थी अपनी कला और विचारों से मेरे सपनों का भारत की तस्वीर उकेरेंगे।
-
हर जिले को 2.81 लाख रुपये
माध्यमिक शिक्षा के तहत प्रत्येक जिले को 2.81 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। 23 जिलों के लिए कुल 64.81 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इसमें विद्यार्थियों के भोजन एवं जलपान, बैठने की व्यवस्था, ड्राइंग सामग्री, मानव रंगोली और पुरस्कार राशि का बजट शामिल है। वहीं मौलिक शिक्षा स्तर पर कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार राशि के तौर पर प्रत्येक जिले को 22,800 रुपये दिए गए हैं। 23 जिलों के लिए इसका कुल बजट 5.24 लाख रुपये हैं।
-
जिले में स्कूलो
मिडिल स्कूल - 77
हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल -126
-
शिक्षा विभाग निदेशालय के निर्देश पर स्कूलों में मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में निदेशालय की तरफ से बजट जारी किया गया है। बीईओ स्तर पर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी