फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teachers will now learn the nuances of yoga and guide students in practicing it in schools

Fatehabad News: अब गुरुजी सीखेंगे योग के गुर, स्कूलों में विद्यार्थियों को कराएंगे अभ्यास

Fri, 23 Oct 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers will now learn the nuances of yoga and guide students in practicing it in schools
फतेहाबाद में योग करते हुए ​शिक्षक स्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। स्कूलों में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डाइट मताना में आयोजित 30 दिवसीय शिविर में शिक्षक योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग, शिक्षा विभाग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), मताना में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शारीरिक शिक्षा शिक्षक भाग ले रहे हैं। शिविर के तीसरे दिन शिक्षकों ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया और उनके महत्व व लाभों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य योग प्रशिक्षक मदन गोपाल आर्य, सुरेंद्र कुमार और चंद्रप्रकाश आर्य ने शिक्षकों को आसन, प्राणायाम, षट्कर्म, बंध, सूक्ष्म क्रियाओं और सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षकों ने योग क्रियाओं की बारीकियां समझाईं। साथ ही इनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को योग का व्यावहारिक ज्ञान देना है। इससे वे स्कूलों में विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करवा सकेंगे। योग के प्रति जागरूकता बढ़ने से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिलेगी। शिविर में शिक्षक योग की विभिन्न विधियों को सीख रहे हैं ताकि वे विद्यालयों में विद्यार्थियों को सही तरीके से अभ्यास करवा सकें।
शिविर में 90 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें डॉ. ईश्वर सिंह, शांति स्वरूप, अनूप कुमार भाखर, विजय जग्गा, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश, भीम सिंह, पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया सहित अनेक शारीरिक शिक्षा शिक्षक मौजूद रहे।

-------------

विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में मिलेगी मदद
शिविर में उपजिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद सुरेंद्र कुमार ने भी विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है बल्कि मानसिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक आगे स्कूलों में विद्यार्थियों को योग का अभ्यास करवाएंगे। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed