सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The city council is not getting the lights damaged under warranty repaired, leading to a huge pile-up

Fatehabad News: वारंटी में खराब हुईं लाइटों को ठीक नहीं करवा रहा नगर परिषद, लगा ढेर

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The city council is not getting the lights damaged under warranty repaired, leading to a huge pile-up
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में लगा खराब लाइटों का ढेर संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में खराब होने वाली स्ट्रीट लाइटों को बदलने के लिए नगर परिषद के पास स्टॉक नहीं है। नगर परिषद ने करीब एक साल से लाइटों की खरीद नहीं की है। हालात ये है कि नगर परिषद कार्यालय में खराब लाइटों का ढेर लग रहा है। कार्यालय में 300 से ज्यादा खराब लाइटें पहुंच चुकी हैं, इन लाइटों को वारंटी पीरियड में ठीक करवाया जाना है लेकिन नगर परिषद अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं।
Trending Videos


हालात ये है कि पांच साल की वारंटी वाली लाइटें स्टोर में धूल फांक रहीं है और पार्षदों को अपने स्तर पर खरीद करके लाइटें लगवानी पड़ रही हैं। नगर परिषद ने करीब दो साल पहले लाइटों की खरीद की थी। इनमें 45, 150 वाट की लाइटें शामिल थीं। इनमें करीब 300 लाइटें खराब हो चुकी हैं। ये लाइटें वारंटी पीरियड में है। लेकिन नगर परिषद अधिकारी संबंधित कंपनी में लाइटों को नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

रोजाना 10 से 15 शिकायतें आ रहीं

नगर परिषद ने लाइटों की मरम्मत का ठेका निजी एजेंसी को दिया हुआ है। ठेका भी खत्म हो चुका है और अब इसे दो माह के लिए बढ़ाया गया है। रोजाना नगर परिषद में 10 से 15 शिकायतें लाइटें खराब होने की आती हैं। पार्षद मोहन लाल नारंग का कहना है कि पिछले करीब एक साल से लाइटें नहीं लगी हैं। पार्षदों के कहने पर लाइटें नहीं मिल रही है हालात ये है कि इमरजेंसी में अपने स्तर पर लाइटें लगवानी पड़ रही हैं।

-

नगर परिषद फतेहाबाद को मिली लाइटें

नगर परिषद को वर्ष 2024 में 45 वाट की 1000 और 150 वाट की 216 लाइटें मिली थी। वर्ष 2023 में नगर परिषद को 1600 लाइट 45 वाट, 400 लाइट 150 वाट और 50 लाइट 90 वाट की अलॉट हुई थीं।

-

नगर परिषद को नहीं मिली हाइड्रोलिक सीढ़ी



नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी खरीदी गई थी लेकिन सात दिन भी काम नहीं आई। क्योंकि इसके टायर टूट गए थे। टायर बदले गए तो सीढ़ी खड़ी नहीं हो पाई थी। इसके चलते नगर परिषद प्रशासन ने एजेंसी को सीढ़ी वापस दे दी थी लेकिन इसके बाद दोबारा खरीद नहीं हुई। नगर परिषद द्वारा शहर में लगाई तिरंगा लाइटें भी मुख्य रोड पर टूट चुकी है।

-

नगर परिषद प्रशासन द्वारा जहां पर लाइटें खराब है उन्हें ठीक करवाया जा रहा है। इसके अलावा वारंटी पीरियड की लाइटों को भी बदलवा दिया जाएगा।

-नरेंद्र पंवार, एमई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed