Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The mobile market will be transformed into a smart marketplace, featuring an entrance gate and amenities such as Wi-Fi.

Fatehabad News: मोबाइल मार्केट बनेगा स्मार्ट बाजार, एंट्री गेट बनेगा, वाईफाई तक की मिलेगी सुविधा

Tue, 03 Nov 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The mobile market will be transformed into a smart marketplace, featuring an entrance gate and amenities such as Wi-Fi.
नागरिक अस्पताल में एक्सरे कक्ष में रिकॉर्ड जांचते हुए अ​धिकारी संवाद
फतेहाबाद। शहर की मोबाइल फोन मार्केट आने वाले दिनों में नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगी। स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित करने की योजना पर नगर परिषद प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। बजट घोषणा के तहत इस परियोजना पर 34.56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बाजार में न केवल आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी बल्कि इसे अलग पहचान देने के लिए आकर्षक एंट्री गेट भी बनाया जाएगा। योजना के सिरे चढ़ने के बाद मोबाइल मार्केट शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो सकती है।
विज्ञापन

स्मार्ट बाजार परियोजना के तहत बाजार में हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी ताकि रात के समय भी पर्याप्त रोशनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों को वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों की सुविधा के लिए बैठने को बेंच लगाए जाएंगे। स्वच्छता बनाए रखने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखे जाएंगे। वहीं, बाजार में पीली पट्टी बनाई जाएगी ताकि व्यवस्थित आवागमन और यातायात प्रबंधन में मदद मिल सके। संवाद
-
हंस मार्केट कोर्ट स्टे बना अड़चन
खास बात यह है कि नगर परिषद प्रशासन ने पहले इस योजना के तहत हंस मार्केट को विकसित करने की तैयारी की थी लेकिन कोर्ट की ओर से स्टे मिलने के कारण वहां काम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद अब मोबाइल फोन मार्केट को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

-
नगर परिषद में एक छत नीचे होंगे काम
नगर परिषद कार्यालय में सीएफसी सेंटर बनने जा रहा है। कार्यालय में आने वाले आमजन को काम के लिए अलग-अलग ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही छत के नीचे सभी ब्रांच होंगी। 16.58 लाख से सीएफसी बनने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया तीन साल से अटकी हुई थी। -
स्मार्ट बाजार विकसित करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा।
- नरेंद्र कुमार, जेई, नगर परिषद
-
सरकार के आदेशानुसार बाजार को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसका स्वरूप शहर के अन्य बाजारों से अलग होगा और इसे नई पहचान मिलेगी।
- सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
-
शहर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मोबाइल फोन मार्केट को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
- राजेंद्र सिंह खिंची, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed