{"_id":"6a9da5bd91a31801e60408ae","slug":"two-daughters-of-the-district-will-represent-india-at-the-asian-games-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-160672-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एशियन गेम्स में जिले की दो बेटियां करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एशियन गेम्स में जिले की दो बेटियां करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
Sun, 06 Sep 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
800 एवं 1500 मीटर दौड़ में भाग लेने वाली खिलाड़ी पूजा औला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जापान के आइची-नगोया में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स में फतेहाबाद की दो महिला एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूजा ओला और पूजा बोस्ती भारतीय एथलेटिक्स दल में शामिल हैं।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 77 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स दल की घोषणा की है। इसमें 34 पुरुष और 43 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। पूजा ओला का चयन 800 और 1500 मीटर दौड़ के लिए हुआ है। पूजा बोस्ती ऊंची कूद स्पर्धा में उतरेंगी।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि भारतीय टीम इस बार हांगझोऊ एशियन गेम्स में जीते 29 पदकों के रिकॉर्ड को बेहतर करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
फेडरेशन मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि दल में ट्रैक, फील्ड, रिले और कंबाइंड इवेंट्स के खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष वर्ग में 18 खिलाड़ी ट्रैक और 16 फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। महिला खिलाड़ी ट्रैक, फील्ड, रिले और कंबाइंड इवेंट्स में चुनौती पेश करेंगी।
भारतीय दल में सीमा कालीरमण, यशवीर सिंह, अविनाश साबले, पारुल चौधरी, ज्योति याराजी और शैली सिंह जैसे प्रमुख एथलीट भी शामिल हैं। फतेहाबाद की दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले की खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।