फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   11 athletes from the district will be felicitated in Bhiwani today.

Hisar News: आज भिवानी में सम्मानित होंगे जिले के 11 खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
11 athletes from the district will be felicitated in Bhiwani today.
हिसार। जापान में आयोजित एशियाई खेल और पांचवें पैरा एशियाई खेलों में देश का गौरव बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को शुक्रवार को भिवानी में सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम और भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इनमें हिसार जिले के 11 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) नरेश कुमार सैनी ने बताया कि सम्मानित होने वालों में हांसी के गांव सोरखी निवासी मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल भी शामिल हैं। हिसार के 11 खिलाड़ियों में गांव भेरियां निवासी मुक्केबाज अंकुश पंघाल, कबड्डी खिलाड़ी मनीषा भिवानी रोहिल्ला, बरवाला के हसनगढ़ निवासी निकिता, एचएयू परिसर की हॉकी खिलाड़ी दीपिका सहरावत, डाबड़ा निवासी संजय कालीरावण शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं गांव भगाना/गंगवा निवासी अंतिम पंघाल, बरवाला के पैरा एथलीट संदीप कुमार, उकलाना की पैरा तीरंदाज भावना चौधरी, आदर्शनगर, आजाद नगर निवासी पैरा जूडो खिलाड़ी कोकिला कौशिक, गांव बोबुआ निवासी पैरा चक्काफेंक खिलाड़ी प्रदीप कुमार और अर्बन एस्टेट निवासी एकता भ्याण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को गांवों से भिवानी तक लाने और वापस पहुंचाने के लिए 60 बसों की व्यवस्था भी की गई है। नकद पुरस्कार नीति के तहत स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपये दिए जाते हैं। खेलों में केवल सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों को भी 7.50 लाख रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed