फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arnab's impact in Haryana too: Yellow alert issued for 29; Balsamand in Hisar records lowest temperature

हरियाणा में भी दिखेगा अर्नब का असर: 29 अक्तूबर के लिए येलो अलर्ट, हिसार के बालसमंद में सबसे कम तापमान

Tue, 27 Oct 2026 09:48 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 27 Oct 2026 09:48 AM IST
सार

हिसार के सदलपुर में रात का तापमान 13.7, सोनीपत में 13, करनाल में 14.1, यमुनानगर में 14.3, सिरसा में 14.4, रेवाड़ी में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सिरसा में रात के तापमान में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Arnab's impact in Haryana too: Yellow alert issued for 29; Balsamand in Hisar records lowest temperature
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इस माह के आखिरी दो दिन में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान अर्नब में बदलने के मद्दनेजर मौसम विभाग ने 28-29 अक्तूबर को प्रदेश के 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने 29 अक्तूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रदेश में बीते दो दिन ओलावृष्टि के साथ उत्तरी हवा के असर से कई जिलों में रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। हिसार के बालसमंद में रविवार को न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हुई है। इसका असर मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। 28 और 29 अक्तूबर को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक और नूंह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन


हिसार के सदलपुर में रात का तापमान 13.7, सोनीपत में 13, करनाल में 14.1, यमुनानगर में 14.3, सिरसा में 14.4, रेवाड़ी में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सिरसा में रात के तापमान में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 32.4 डिग्री और सोनीपत में सबसे कम 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed