{"_id":"6ab4a3af6c1982a36e04ce66","slug":"collision-between-two-motorcycles-near-mirchpur-hansi-three-youths-die-on-the-spot-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला-जींद रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें: 3 युवकों की मौके पर मौत, तीन परिवारों के चिराग बुझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला-जींद रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें: 3 युवकों की मौके पर मौत, तीन परिवारों के चिराग बुझे
Thu, 24 Sep 2026 09:44 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:44 AM IST
सार
मृतकों में कपिल करीब 30 वर्ष, मोहित करीब 33 वर्ष और विजय कुमार करीब 32 वर्ष का बताया जा रहा है। विजय शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। मोहित के भी दो बच्चे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हांसी के नारनौंद बरवाला-जींद रोड पर गांव मिर्चपुर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आपको बता दें कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर हांसी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। खेड़ी जालब निवासी कपिल और खेड़ी लोहचब निवासी मोहित बाइक पर जींद गए थे। देर रात दोनों वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे मिर्चपुर के पास बरवाला-जींद रोड पर पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सामने वाली बाइक पर इटल कलां निवासी विजय कुमार उर्फ पोला सवार था। बताया जा रहा है कि विजय बरवाला अस्पताल में बिजली कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहा था। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों में कपिल करीब 30 वर्ष, मोहित करीब 33 वर्ष और विजय कुमार करीब 32 वर्ष का बताया जा रहा है। विजय शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। मोहित के भी दो बच्चे बताए जा रहे हैं।
मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी खेता राम ने बताया कि हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी नागरिक अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।