{"_id":"61274ca1b892916e5e1f05d2","slug":"former-sarpanch-beaten-to-death-in-siwani-mandi-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में वारदात: पुरानी रंजिश में पूर्व सरपंच की लाठी-डंडों से पिटाई, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में वारदात: पुरानी रंजिश में पूर्व सरपंच की लाठी-डंडों से पिटाई, उपचार के दौरान हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
गांव मडोली खुर्द के पूर्व सरपंच यशवीर सिंह (62) की किसी पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा देर शाम को लाठी-डंडों से पिटाई की गई। उन्हें बाद में हिसार ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पूर्व सरपंच यशवीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिवानी मंडी के गांव मंडोली खुर्द के पूर्व सरपंच यशवीर की एक पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में यशवीर ने उपचार के दौरान हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी महेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लेकर जांच शुरू की।
Trending Videos
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार गांव मडोली खुर्द के पूर्व सरपंच यशवीर सिंह (62) की किसी पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा देर शाम को लाठी-डंडों से पिटाई की गई। उन्हें बाद में हिसार ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी प्राथमिक सूचना है कि यह आपसी रंजिश का मामला है लेकिन अभी तक किसी का बयान दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। दूसरी ओर इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।