सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Woman Lecturer Killed in Hit-and-Run Incident During Night Walk in Jaipur

Jaipur: खाना खाने के बाद निकले थे वॉक पर, तेज रफ्तार कार ने छीन ली महिला लेक्चरर की जिंदगी, मौके से भागा चालक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur: जयपुर के जगतपुरा इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे वॉक कर रहे दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में निजी कॉलेज की लेक्चरर भावना वशिष्ट की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए।  

Woman Lecturer Killed in Hit-and-Run Incident During Night Walk in Jaipur
मृतका भावना वशिष्ट
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में रविवार रात हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में एक महिला लेक्चरर की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। रामनगरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।



निजी कॉलेज में थीं लेक्चरर मृतका 
हेड कॉन्स्टेबल नाहर सिंह के अनुसार, मृतका की पहचान भावना वशिष्ट (40), पत्नी मुकुल वशिष्ट, निवासी आनंद विहार रेलवे कॉलोनी, जगतपुरा के रूप में हुई है। भावना एक निजी कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत थीं। रविवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने पति मुकुल के साथ खाना खाने के बाद रोजाना की तरह वॉक पर निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि दंपती सीबीआई फाटक के पास सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
Trending Videos


राहगीरों ने पहुंचाई मदद 
घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान भावना वशिष्ट ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति मुकुल का इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने सोमवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में हिट एंड रन का केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार वाहन और चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जयपुर पहुंचते ही भाजपा विधायक ने खोले बंगाल के ‘सीक्रेट’, बोले- राज्य में फर्जी दस्तावेजों का नेटवर्क

इलाके में आक्रोश, सख्ती की मांग
इस हादसे के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने रात के समय तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। लगातार बढ़ रहे हिट एंड रन मामलों ने शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed