सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu aiadmk leader s semmalai resign from party e palaniswami

क्या पार्टी की यही नियती है?: एआईएडीएमके में टूट का असर, वरिष्ठ नेता एस सेम्मालाई ने दिया इस्तीफा

एएनआई, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 18 May 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
tamil nadu aiadmk leader s semmalai resign from party e palaniswami
एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन
एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता एस सेम्मालाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी महासचिव ए पलानीस्वामी को भेजे अपने इस्तीफा पत्र में पार्टी के भीतर जारी टूट और हालिया घटनाक्रमों पर गहरी नाराजगी और पीड़ा जताई।


सेम्मलाई ने लिखा, 'चुनाव के बाद एआईएडीएमके में जो घटित हो रहा है, उसने मुझे गहरे मानसिक आघात में डाल दिया है। क्या स्वर्ण हृदय वाले क्रांतिकारी नेता एम. जी. रामचंद्रन द्वारा बनाई गई और क्रांतिकारी नेता जे. जयललिता द्वारा संरक्षित इस आंदोलन की यही नियति है?' उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, 'कपूर घुल सकता है, लेकिन क्या कोई पार्टी भी घुल सकती है? यह सोचकर दिल दुखता है, सचमुच बहुत दुखता है।' सेम्मलाई ने आगे कहा कि वह खेद के साथ अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed