{"_id":"6a0aa2794ecf348d1d070bd0","slug":"tamil-nadu-aiadmk-leader-s-semmalai-resign-from-party-e-palaniswami-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या पार्टी की यही नियती है?: एआईएडीएमके में टूट का असर, वरिष्ठ नेता एस सेम्मालाई ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या पार्टी की यही नियती है?: एआईएडीएमके में टूट का असर, वरिष्ठ नेता एस सेम्मालाई ने दिया इस्तीफा
एएनआई, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 18 May 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता एस सेम्मालाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी महासचिव ए पलानीस्वामी को भेजे अपने इस्तीफा पत्र में पार्टी के भीतर जारी टूट और हालिया घटनाक्रमों पर गहरी नाराजगी और पीड़ा जताई।
सेम्मलाई ने लिखा, 'चुनाव के बाद एआईएडीएमके में जो घटित हो रहा है, उसने मुझे गहरे मानसिक आघात में डाल दिया है। क्या स्वर्ण हृदय वाले क्रांतिकारी नेता एम. जी. रामचंद्रन द्वारा बनाई गई और क्रांतिकारी नेता जे. जयललिता द्वारा संरक्षित इस आंदोलन की यही नियति है?' उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, 'कपूर घुल सकता है, लेकिन क्या कोई पार्टी भी घुल सकती है? यह सोचकर दिल दुखता है, सचमुच बहुत दुखता है।' सेम्मलाई ने आगे कहा कि वह खेद के साथ अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।