सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security forces launch operations to rescue those who still in captivity of armed groups in Manipur

Manipur: बंधकों को छुड़ाने के लिए मणिपुर में सेना का सर्च ऑपरेशन, अभी भी उग्रवादी समूह के कब्जे में सात लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 18 May 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

मणिपुर के कांगपोकपी में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के कब्जे से बंधकों को छुड़ाने के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अब तक 31 लोग रिहा हो चुके हैं, लेकिन कई अब भी लापता हैं। नागा और कुकी संगठनों ने अपने लोगों की सुरक्षित वापसी की मांग की है।

Security forces launch operations to rescue those who still in captivity of armed groups in Manipur
सुरक्षा बल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने उन लोगों को बचाने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है, जिन्हें उग्रवादियों समूहों ने बंधक बना रखा है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पहाड़ी जिले के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा बल गश्त कर रहे हैं और सघन तलाशी ले रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस अभियान का मकसद सभी लापता लोगों को सुरक्षित बचाना और बंधक बनाने के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करना है।


कब शुरू हुई घटना
कांगपोकपी और सेनापति जिलों में उग्रवादियों समूहों ने कुकी और नागा समुदायों के लगभग 38 लोगों को बंधक बनाया था। इनमें से 31 लोगों को 14 और 15 मई को रिहा कर दिया गया। यह संकट 13 मई को हुई हिंसा के बाद शुरू हुआ था। उस दिन संदिग्ध उग्रवादियों ने कांगपोकपी में तीन चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी थी और चार अन्य को घायल कर दिया था। इसी दौरान नोनी जिले में भी एक नागरिक की हत्या हुई थी और उसकी पत्नी घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के बयान के अनुसार, लापता लोगों को खोजने के लिए कांगपोकपी के लेइलोन वैफेई और खराम वैफेई गांवों के उत्तर-पश्चिम में पहाड़ियों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक रिहा होने वालों में कांगपोकपी के कोनसाखुल गांव की 12 नागा महिलाएं शामिल थीं। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के साथ सेनापति जिले के कुकी समुदाय के चार पुरुष और दस महिलाएं भी सुरक्षा बलों को सौंप दी गईं। पुलिस ने बताया कि प्रशासन, सुरक्षा बलों, राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों की मिली-जुली कोशिशों से ज्यादातर नागरिकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। हालांकि, अब भी कुछ लोग लापता हैं।


ये भी पढ़ें: Manipur: मणिपुर में 28 बंधकों को कराया गया मुक्त, कुकी-नगा इलाकों में हिंसा के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंता

इस बीच, नागा जनजातियों की मुख्य संस्था यूनाइटेड नागा काउंसिल ने रविवार रात से नेशनल हाईवे दो और 37 पर नाकेबंदी शुरू कर दी है। वे उन नागा पुरुषों की रिहाई की मांग कर रहे हैं जिनके उग्रवादियों के कब्जे में होने का शक है। दूसरी तरफ, कुकी जनजातियों की संस्था कुकी इन्पी मणिपुर ने भी दावा किया है कि उनके समुदाय के 14 सदस्य अब भी लापता हैं। उन्हें सेनापति जिले में अलग-अलग समूहों ने बंधक बना रखा है। सुरक्षा बल इन सभी की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed