सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala vd satheesan take oath cm posy with ministers rahul gandhi priyanka gandhi

Kerala: वीडी सतीशन ने ली केरल के सीएम पद की शपथ, राहुल गांधी ने गले लगकर दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 18 May 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

वीडी सतीशन ने केरल के सीएम पद की शपथ ले ली है। अब उनकी कैबिनेट के मंत्री शपथ ले रहे हैं। वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल हुए, जिनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल रहे। इनके अलावा कर्नाटक और हिमाचल के सीएम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 

kerala vd satheesan take oath cm posy with ministers rahul gandhi priyanka gandhi
वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वीडी सतीशन ने केरल के सीएम पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। वीडी सतीशन का शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुआ। सीएम के साथ ही उनकी पूरी कैबिनेट भी आज ही शपथ ले रही है। 




सतीशन की कैबिनेट में 20 मंत्रियों को शामिल किया गया है और राज्यपाल द्वारा उन्हें शपथ दिलाई जा रही है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राज्य के पूर्व सीएम और वामपंथी नेता पिनाराई विजयन, भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखरन भी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता राज्य के विभिन्न हिस्सों से राज्य की राजधानी पहुंचे हैं। केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को चुनाव हुए थे और 4 मई को परिणाम जारी हुए थे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटें जीती हैं, जबकि एलडीएफ को 35 और भाजपा को तीन सीटें मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed