सब्सक्राइब करें

Live

Kerala CM Oath LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा केरल में सतीशन सरकार का शपथ समारोह, राहुल-खरगे तिरुवनंतपुरम पहुंचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 18 May 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Kerala CM VD Satheesan Oath Live Updates: वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज सतीशन के साथ 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाएंगे। सतीशन ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा है कि सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ समारोह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की हर हलचल पर अमर उजाला की नजर है। पढ़ें पल-पल की अपडेट...

Kerala Chief Minister VD Satheesan Oath UDF cabinet ministers swearing in Governor RV Arlekar hindi updates
वीडी सतीशन आज संभालेंगे केरल के मुख्यमंत्री का पद - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:49 AM, 18-May-2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। दोनों नेता केरल में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं।



इसके अलावा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजधानी पहुंचे। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं। 
09:39 AM, 18-May-2026

केरल: शपथ से पहले नए मंत्रियों ने जताई उम्मीदें

तिरुवनंतपुरम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वीई अब्दुल गफूर आज वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली केरल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है और वे पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें जो भी विभाग मिलेगा, वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले केरल के मंत्री पद के नामित पी के कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि जनादेश को देखते हुए यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और उम्मीदों का समय है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने कार्यों के जरिए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

वहीं, नामित मंत्री एन शम्सुद्दीन ने कहा कि वे आज एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन दशकों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं छात्र और युवा संगठनों से शुरुआत करते हुए पिछले 15 वर्षों से विधानसभा सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उन्हें मंत्री पद के लिए नामित किया है और वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
Trending Videos
09:30 AM, 18-May-2026

कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

केरल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के भी समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अमेरिका के बोस्टन में होने के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने 16 मई को वीडी सतीसन, सांसद केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
09:16 AM, 18-May-2026

शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे कई बड़े नेता

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज तिरुवनंतपुरम पहुंचे, जहां वे मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली नई केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचे और उन्होंने समारोह में शामिल होने के लिए आने वाले अतिथियों का स्वागत किया।

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि केरल में आज उनकी जीत का उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार सुबह 10 बजे शपथ लेगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला आज वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के लिए यह एक शुभ दिन है, क्योंकि 10 वर्षों बाद यूडीएफ की सत्ता में वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर शासन देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि वे गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा घोषित पांच गारंटियों को लागू करना सरकार की प्राथमिकता होगी, जिससे जनता को बेहतर सुविधाएं और सुशासन मिल सके।
08:03 AM, 18-May-2026

20 विधायकों का भी शपथ ग्रहण

वीडी सतीशन की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई पूरी सूची में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, मॉन्स जोसेफ, शिबु बेबी जॉन, सी पी जॉन और अनूप जैकब शामिल हैं।

गठबंधन सरकार में आईयूएमएल के पांच मंत्री
केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की इस सरकार में आईयूएमएल भी शामिल होगी। पार्टी ने कहा है कि सीएम सतीशन के मंत्रिमंडल में उसके पांच मंत्री होंगे। तिरुवनंतपुरम में आज आयोजित होने वाले शपथ समारोह में आईयूएमएल विधायक पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, एन शमसुद्दीन, के एम शाजी और अब्दुल गफूर भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।। कुट्टीयाडी विधायक परक्कल अब्दुल्ला ढाई साल बाद मंत्री बनेंगे।
07:59 AM, 18-May-2026

समारोह में शामिल होने निकले मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली नई केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने आवास से रवाना हुए। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज वीडी सतीशन अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को बेहद बड़ा जनादेश दिया है, जिससे पार्टी में खुशी का माहौल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:30 AM, 18-May-2026

राहुल-प्रियंका शपथ समारोह के लिए केरल रवाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज नई केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुईं।
07:26 AM, 18-May-2026

Kerala CM Oath LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा केरल में सतीशन सरकार का शपथ समारोह, राहुल-खरगे तिरुवनंतपुरम पहुंचे

वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज सतीशन के साथ 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाएंगे। सतीशन ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा है कि सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ समारोह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।  शपथ समारोह में विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्नाक्कड़ सादिक अली, कई यूडीएफ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed