{"_id":"6ad6f3300b566d0df1047c18","slug":"road-accident-near-bahbalpur-bado-patti-bus-stand-in-hisar-one-person-dead-three-injured-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: बहबलपुर-बाडो पट्टी बस स्टैंड के पास सड़क हादस, एक की मौत व तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: बहबलपुर-बाडो पट्टी बस स्टैंड के पास सड़क हादस, एक की मौत व तीन घायल
Tue, 20 Oct 2026 10:20 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, घिराय (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, घिराय (हिसार)
Published by: Naveen
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:20 AM IST
सार
बाइक पर सवार चारों युवक गांव से खाटू श्याम के दर्शन के लिए धजा लेकर निकले थे। वे बहबलपुर-बाडो पट्टी बस स्टैंड पर ब्रेकर पार कर आगे निकले ही थे कि पीछे से आ रही रिट्ज गाड़ी ब्रेकर पर नियंत्रण खो बैठी।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहबलपुर-बाडो पट्टी बस स्टैंड के पास मंगलवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार अलसुबह करीब पौने एक बजे हुई जब एक रिट्ज गाड़ी ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान लगभग 23 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। हादसे में तरुण, अमन और प्रवीण घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार चारों युवक गांव से खाटू श्याम के दर्शन के लिए धजा लेकर निकले थे। वे बहबलपुर-बाडो पट्टी बस स्टैंड पर ब्रेकर पार कर आगे निकले ही थे कि पीछे से आ रही रिट्ज गाड़ी ब्रेकर पर नियंत्रण खो बैठी और बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। जिस गाड़ी से यह हादसा हुआ, वह जेवरा गांव की बताई जा रही है। सब इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि देर रात्रि करीब साढ़े बजे हादसे की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ।
विज्ञापन