फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-22 year old youth Beaten to death over agriculture field boundary dispute in Bhagalpur

बिहार: भागलपुर में खेत की आरी काटने के विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या, चचेरे चाचा पर आरोप

Tue, 20 Oct 2026 03:11 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठानिया दियारा में खेत की आरी काटने के विवाद में 22 वर्षीय किसान राधे कुमार मंडल की मौत हो गई। परिजनों ने चचेरे चाचा महेंद्र मंडल पर हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar news-22 year old youth Beaten to death over agriculture field boundary dispute in Bhagalpur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठानिया दियारा में खेत की आरी काटने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राधे कुमार मंडल के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके चचेरे चाचा महेंद्र मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, खेत की आरी काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान राधे कुमार पर हमला किया गया। आरोप है कि उसके सीने और सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

राधे कुमार पेशे से किसान था। उसके माता-पिता भी खेती-किसानी करते हैं। मृतक की मां सीता देवी और पिता वासुदेव मंडल ने बताया कि राधे पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने हत्या का आरोप महेंद्र मंडल पर लगाया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed