फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hailstorm in four districts of Haryana; strong winds and light rain expected today as well

हरियाणा के चार जिलों में ओलावृष्टि: आज भी तेज हवा चलने और हल्की बारिश के आसार, रात्रि तापमान में गिरावट

Sun, 25 Oct 2026 09:20 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 25 Oct 2026 09:20 AM IST
सार

हरियाणा के रोहतक, झज्जर, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि हुई। इससे प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। उत्तरी जिलों में रविवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

विज्ञापन
Hailstorm in four districts of Haryana; strong winds and light rain expected today as well
हरियाणा में ओलावृष्टि हुई - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार हिसार, जींद, फतेहाबाद, भिवानी में हल्की बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। भिवानी में तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम में आए बदलाव की वजह से प्रदेश में रात्रि तापमान में सामान्य के मुकाबले 2.4 डिग्री और अधिकतम में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा दिखेगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि मध्यम श्रेणी का एक पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार रात से सक्रिय हुआ जिसका असर से सुबह से दिखाई दिया। हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर में बादलों का प्रभाव रहा। महेंद्रगढ़ जिले में बिखराव वाली छिटपुट बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद पश्चिमी हिस्सों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी जिले में तेज गति की हवा, आंधी का असर रहा। शाम पांच बजे के बाद हल्की बारिश और कहीं-कहीं छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की गईं।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार रात भी रोहतक, झज्जर, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि हुई। इससे प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। उत्तरी जिलों में रविवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरखी-दादरी के 12 गांवों में 4706 हेक्टेयर धान की फसल प्रभावित
चरखी-दादरी जिले में शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से 12 गांवों में धान और कपास की फसलों को नुकसान हुआ है। इन गांवों में 11,765 एकड़ धान की फसल प्रभावित हुई है जो करीब 4,706 हेक्टेयर है। वहीं, 190 एकड़ यानी 76 हेक्टेयर में कपास की फसल को भी नुकसान हुआ है। पैंतावास कलां और अखत्यारपुरा में धान की फसल को 26 से 50 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed