फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Panchayat held today over dispute regarding e-library plaque in Khedar village of hisar

हिसार: खेदड़ गांव में ई-लाइब्रेरी पट्टिका विवाद पर आज पंचायत, सरपंच का नाम न होने पर हुआ बवाल; पुलिस बल तैनात

Tue, 08 Sep 2026 11:47 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, घिराय
संवाद न्यूज एजेंसी, घिराय Published by: Naveen Updated Tue, 08 Sep 2026 11:47 AM IST
सार

बरवाला थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि गोगा नवमी के दिन दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में नौ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन
Panchayat held today over dispute regarding e-library plaque in Khedar village of hisar
खेदड़ गांव में उद्घाटन पट्टिका को लेकर हुआ विवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

खेदड़ गांव में नव-निर्मित ई-लाइब्रेरी की उद्घाटन पट्टिका को लेकर शुरू हुआ विवाद में आज मंगलवार को पंचायत होगी। जिसमें दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोपहर करीब 12.30 बजे से पंचायत शुरु होगी। इस मामले में हिंसक झड़प में दो पक्षों में हुई झड़प में 9 लोग घायल हो चुके हैं।जिला प्रशासन की ओर गांव में शांति बनाए रखने के लिए 24 पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं। जिलाधीश महेंद्र पाल ने गांव में धारा 163 लागू की हुई है। खेदड़ गांव की ई-लाइब्रेरी में शिलापट्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद में अब तक तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा ने 3 सितंबर को गांव खेदड़ में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। गांव में ग्राम पंचायत की करीब 350 से 400 गज भूमि पर ई-लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। इसके लिए जिला परिषद की ओर से लगभग 28 लाख रुपये, ग्राम पंचायत की ओर से 7 से 8 लाख रुपये तथा राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट की सीएसआर निधि से करीब 33 लाख रुपये का सहयोग मिला। उद्घाटन के दौरान लगाई गई पट्टिका पर गांव की सरपंच रेनू रानी का नाम अंकित नहीं होने पर ग्रामीणों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन


पंचायत की भूमि और आर्थिक योगदान होने के बावजूद सरपंच का नाम उद्घाटन पट्टिका पर शामिल नहीं करने पर आक्रोश जताया। 6 सितंबर को एक पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड से उद्घाटन पट्टिका उखाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इस प्रकरण में अब तक तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली शिकायत जयपाल की ओर से दी गई, जिसमें विक्रम, विजय, अनिल, प्रदीप, राजबीर, बलजीत, अमित, दीपु, सचिन, सतबीर समेत अन्य लोगों पर गोगा पीर मंदिर और बाद में रास्ते में घेरकर हथियारों व डंडों से हमला करने, कई लोगों को घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी एफआईआर विक्रम ने दर्ज कराई। उसके अनुसार 3 सितंबर को लाइब्रेरी में जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग के नाम का शिलापट्ट लगाने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में 5 सितंबर को जयपाल, शमशेर उर्फ शेरू, सुरेश और अन्य लोगों ने पीछा कर रास्ता रोक लिया तथा लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हुए। इसी विवाद के बीच 6 सितंबर को पुलिस ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर में आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद शमशेर उर्फ शेरू और उसके साथ आए लोगों ने लाइब्रेरी की दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश किया, जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग के नाम का शिलापट्ट तोड़ दिया, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

बरवाला थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि गोगा नवमी के दिन दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में नौ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन उसमें केवल एक पक्ष के लोग ही पहुंचे। दूसरे पक्ष के शामिल नहीं होने से कोई सहमति नहीं बन सकी और विवाद का समाधान नहीं निकल पाया। 

ई-लाइब्रेरी केवल जिला परिषद की ग्रांट से नहीं बनी है। पंचायत ने भूमि उपलब्ध कराई और आर्थिक सहयोग भी दिया, थर्मल प्लांट की सीएसआर निधि से भी राशि मिली। जब अन्य विकास कार्यों की उद्घाटन पट्टिकाओं पर सरपंच का नाम अंकित किया जाता है तो इस परियोजना में ग्राम पंचायत और सरपंच का नाम क्यों नहीं जोड़ा गया। उद्घाटन पट्टिका सरकारी प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं लगाई गई। -शेरू, सरपंच प्रतिनिधि,खेदड़। 


3 सितंबर को जिस लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया, वह जिला परिषद की ग्रांट से तैयार कराए गए कार्य का उद्घाटन था। उद्घाटन पट्टिका पर सरपंच का नाम नहीं होने को लेकर उन्हें किसी प्रकार का कोई एतराज नहीं है। लाइब्रेरी निर्माण में जिला परिषद की ग्रांट के अलावा ग्राम पंचायत या किसी अन्य संस्था का भी सहयोग रहा है तो पंचायत अपनी ओर से अलग उद्घाटन पट्टिका लगा सकती है। हमें किसी के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। -सोनू सिहाग डाटा, चेयरमैन, जिला परिषद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed