{"_id":"6a9ff7e65c93b76aca0a2a85","slug":"person-working-on-the-national-highway-in-hansi-was-hit-by-a-car-died-on-the-spot-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: हांसी में नेशनल हाईवे पर काम कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: हांसी में नेशनल हाईवे पर काम कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Tue, 08 Sep 2026 05:27 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:27 PM IST
सार
मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि उनका भाई पीछे से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक का नाम रणधीर था, जिसे परिवार और आसपास के लोग मुन्ना के नाम से जानते थे। परिजनों ने बताया कि रणधीर की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन भाई-बहनों में से एक की हुई मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी में हुए एक सड़क हादसे में नेशनल हाईवे पर काम करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सड़क पर अपने काम में लगा हुआ था और पानी लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि उनका भाई पीछे से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक का नाम रणधीर था, जिसे परिवार और आसपास के लोग मुन्ना के नाम से जानते थे। परिजनों ने बताया कि रणधीर की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक परिजन विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले में इंसाफ चाहिए और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक रणबीर मुंडाल खुर्द का रहने वाला था और यहां काम कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली और वाहन का नंबर पता कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।