{"_id":"69de8746becdae17f10bd4e4","slug":"search-operation-in-piranwali-swat-team-recovered-2200-liters-of-liquor-from-10-drums-in-bani-hisar-news-c-21-hsr1005-849883-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीरांवाली में सर्च अभियान... स्वैट टीम ने बणी से 10 ड्रमों से 2200 लीटर लाहन किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीरांवाली में सर्च अभियान... स्वैट टीम ने बणी से 10 ड्रमों से 2200 लीटर लाहन किया बरामद
विज्ञापन
पीरांवाली की बणी में मिले ड्रम जिनमें लाहण बरामद हुआ।
विज्ञापन
हिसार। अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को गांव पीरांवाली के सुनसान व झाड़ियों वाले क्षेत्र (बणी)में स्वैट टीम और डॉग स्क्वॉयड के साथ सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे 10 ड्रमों से करीब 2200 लीटर लाहन बरामद किया। पीएसआई राजेश कुमार ने बताया कि बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया। आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
385 ग्राम गांजे सहित दो आरोपी गिरफ्तार
थाना आदमपुर पुलिस ने जवाहर नगर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर कविता और अश्वनी उर्फ होकी को 385 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों, सीआईए टीमों एवं अन्य पुलिस इकाइयों को नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर निगरानी, नियमित चेकिंग, तस्करों की पहचान, सप्लाई चेन तोड़ने तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय कर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X