फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Terror unleashed by miscreants in Hisar Five youths on motorcycles opened fire at three locations across city

हिसार में बदमाशों का आतंक: बाइक सवार 5 युवकों ने शहर में तीन जगह की फायरिंग, सीआईए एक और दो मौके पर पहुंची

Tue, 25 Aug 2026 01:29 PM IST
Naveen Naveen
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:29 PM IST
सार

हिसार में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस, एक कारोबारी के घर और एक जगह हवाई फायरिंग की। इसके बाद बदमाशों ने नई सब्जी मंडी के गेट के पास हवाई फायर किया और फिर जहाजपुल चौक की तरफ गलियों मे भाग गए।

विज्ञापन
Terror unleashed by miscreants in Hisar Five youths on motorcycles opened fire at three locations across city
हिसार में फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बाइक सवार 5 युवकों ने आज सुबह शहर में तीन जगहों पर फायरिंग की। बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस, एक कारोबारी के घर और एक जगह हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी गोली नहीं लगी। सूचना पाकर एचटीएम थाना, सीआईए एक और सीआईए दो की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


आज सुबह करीब 9:30 बजे दो बाइकों पर 5 युवक टीबा दानाशेर पहुंचे। यहां उन्होंने गली नंबर 7 में कारोबारी अरुण के मकान के सामने पहुंचे। उस समय अरुण की पत्नी मकान के आगे और उसका भाई अजय छत पर खड़ा था। बदमाशों में पहले सीमा पर फायरिंग की और फिर आवाज लगाने पर अजय पर फायरिंग की लेकिन दोनों बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश ढाणी किशन दत्त की गली नंबर 4 में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर मोनू के कार्यालय पर फायरिंग की। इस दौरान उसका भतीजा गौरव कार्यालय के बाहर खड़ा था जो बाल बाल बच गया। इसके बाद बदमाशों ने नई सब्जी मंडी के गेट के पास हवाई फायर किया और फिर जहाजपुल चौक की तरफ गलियों मे भाग गए। आरोपियों में पीयूष, विनय, समर, देवेंद्र और नोमी का नाम सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed