फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman accused of husband's murder

Hisar News: महिला पर पति की हत्या का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 24 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of husband's murder
हिसार। उकलाना में एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। मंगलवार दोपहर घर से निकला 32 वर्षीय बलजीत रात को वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन के पास खेत में खून से लथपथ मिला। परिजनों ने पति-पत्नी के बीच अक्सर होने वाली अनबन और महिला के प्रेम प्रसंग की आशंका जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उकलाना निवासी कुलदीप ने बताया कि वे तीन भाई हैं और बलजीत दूसरे नंबर पर था। वह भवन निर्माण संबंधी कार्यों में मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकला था। रात को वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के एक बच्चे ने बलजीत का शव रेलवे लाइन के पास खेत में पड़े होने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पत्नी से अक्सर होता था झगड़ा
कुलदीप ने बताया कि बलजीत का पत्नी मनप्रीत के साथ अक्सर झगड़ा होता था। करीब एक सप्ताह पहले मनप्रीत ने बलजीत के साथ मारपीट कर उसे चोटें भी मारी थीं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई थी। कुलदीप ने बताया कि परिजनों को मनप्रीत के किसी व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग होने की भी आशंका है। उनका कहना है कि यह भी दंपती के बीच अनबन का कारण था। मनप्रीत कई बार घंटों घर से गायब रहती थी, जो बलजीत को पसंद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलजीत के पिता का हो चुका है निधन
कुलदीप के मुताबिक, उनके पिता का करीब पांच साल पहले निधन हो चुका है। उनकी मां भी किसी के घर काम करके परिवार चलाने में सहयोग करती हैं। बलजीत के सात साल का बेटा और तीन साल की बेटी है।

डंडे से हत्या करने की आशंका
जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि बलजीत के शव पर चोट के निशान मिले हैं, जो डंडे से चोट के प्रतीत हो रहे हैं। उसके सिर के अलावा हाथ, माथे आदि पर भी चोटें मिली हैं। पुलिस विसरा सैंपल जांच के लिए भेजेगी। जांच के बाद ही हत्या के कारण और तरीके की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed