{"_id":"69f718e3e1525f94a003a126","slug":"husband-and-wife-died-in-a-road-accident-in-jhajjar-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पिकअप और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, पति और पत्नी की मौत; तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पिकअप और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, पति और पत्नी की मौत; तीन लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 03 May 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के झज्जर में एक पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई।
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
नेशनल हाईवे - 71 पर दादनपुर गांव के स्कूल के पास पिकअप और ऑटो की टक्कर में पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, किरड़ौद गांव निवासी पूर्व सैनिक सुखपाल, उनकी पत्नी संतोष, सुजाता और अनिल ऑटो में सवार होकर झज्जर आ रहे थे। दादनपुर गांव के पास खखाना गांव निवासी होराम सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें होराम भी चपेट में आ गया। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां सुखपाल और उनकी पत्नी संतोष ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन घायलों का उपचार सामान्य अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सुखपाल और उनकी पत्नी का शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन