सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   40 illegal meat shops sealed in the city, commotion in Kabir Basti

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में 40 अवैध मीट दुकानों को किया सील, कबीर बस्ती में हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
40 illegal meat shops sealed in the city, commotion in Kabir Basti
फोटो-53: बहादुरगढ़ में मीट की दुकान को सील करता कर्मचारी। स्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 दुकानों को सील कर दिया। इस दौरान कबीर बस्ती में स्थिति तनावपूर्ण हो गई जहां कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया गया।
Trending Videos


यहां पर एक दुकानदार ने नगर परिषद की टीम द्वारा लगाई गई सील को तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने सील तोड़ने वाले दुकानदार को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान जोगेंद्र सिंधु और सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा रहे।

शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने अभियान के तहत सबसे पहले नाहरा-नाहरी रोड फ्लाईओवर के नीचे बनी छह दुकानों को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने झज्जर रोड पर चार दुकानों और फिर कबीर बस्ती में 30 दुकानों को सील किया।

इससे पहले सोमवार को भी छह दुकानों पर इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। नगर परिषद के एमई जोगेंद्र सिंधु ने बताया कि अवैध रूप से चल रही मीट की 40 दुकानों को सील किया गया है। कबीर बस्ती में एक दुकानदार ने सील तोड़ दी थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नगर परिषद पहले ही करीब 70 दुकानदारों को नोटिस जारी कर चुकी है।

फोटो-53: बहादुरगढ़ में मीट की दुकान को सील करता कर्मचारी। स्रोत नगर परिषद

फोटो-53: बहादुरगढ़ में मीट की दुकान को सील करता कर्मचारी। स्रोत नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed