फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   56 children were administered TD vaccines at Dhakla School.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ढाकला स्कूल में 56 बच्चों को टीडी टीके लगाए गए

Fri, 25 Sep 2026 04:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
56 children were administered TD vaccines at Dhakla School.
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाकला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को टीडी-10 और टीडी-16 के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र ढाकला की टीम ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। टीम में एएनएम मन्जीत कुमारी, एएनएम सुदेश बाला और आशा वर्कर सुमन देवी शामिल रहीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि टीडी वैक्सीन टेटनस (धनूर) और डिप्थीरिया (गलघोंटू) से बचाव में प्रभावी है।
विज्ञापन

टीडी-10 सामान्यतः 10 वर्ष की आयु तथा टीडी-16 करीब 16 वर्ष की आयु में बूस्टर खुराक के रूप में दी जाती है। अभियान के दौरान कक्षा छठी और 11वीं के 56 विद्यार्थियों को टीके लगाए गए। इस अवसर पर छात्र हेल्थ समिति के इंचार्ज राहुल तिवारी और विक्रम भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed