सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Baba Haridas Temple reconstruction begins, DUSU president Aryan Mann donates Rs 1.11 crore

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाबा हरिदास मंदिर पुनर्निर्माण शुरू, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दिए 1.11 करोड़

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Baba Haridas Temple reconstruction begins, DUSU president Aryan Mann donates Rs 1.11 crore
फोटो-62: झाड़ौदा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते डूसू अध्यक्ष आर्यन मान व अन्य। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव झाड़ौदा स्थित बाबा हरिदास समाधि स्थल मंदिर के पुनर्निर्माण का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। बाबा हरिदास समाधि स्थल कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष आर्यन मान ने बाबा हरिदास के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए मंदिर पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपये की धनराशि दान स्वरूप भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोवा सत्रह के प्रधान अशोक मान ने बाबा हरिदास की महिमा का वर्णन करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में महंत बाबा बालक नाथ, महंत श्री कृष्ण नाथ, महंत कालिदास, महंत कपिल पुरी और महंत राजू दास सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। संतों ने अपने आशीर्वचनों में बाबा हरिदास की तपस्या और समाज में उनके योगदान को याद किया।
एसीपी प्रदीप खत्री ने भी मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र दांगी, सुरेंद्र और रमेश कलावड़िया ने रागनियों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया।
अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed