{"_id":"6a55b7fb25b81909d40389cb","slug":"body-of-lecturer-vikas-dahiya-from-matanhail-found-in-jhajjar-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: मातनहेल के लेक्चरार विकास दहिया का शव मिला, NDRF और SDRF ने लगातार 60 घंटे बाद चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: मातनहेल के लेक्चरार विकास दहिया का शव मिला, NDRF और SDRF ने लगातार 60 घंटे बाद चलाया सर्च अभियान
Tue, 14 Jul 2026 09:45 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:45 AM IST
सार
विकास के शव मिलने की खबर से परिवार में गहरा सदमा है। परिजनों ने बताया कि विकास किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। हालांकि, उन्होंने कभी किसी को कुछ नहीं बताया था। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मातनहेल निवासी लेक्चरार विकास दहिया का शव 60 घंटे बाद अकहेड़ी मदनपुर हेड पर एक जाल में फंसा हुआ मिला है। विकास शनिवार रात को अपने घर से बिना बताए चले गए थे। रविवार सुबह उनकी गाड़ी मातनहेल में जेएलएन के पास खड़ी मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया है। पिछले दो दिनों से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें विकास की तलाश में सघन सर्च अभियान चला रही थीं। इस दौरान डीसी और एसडीएम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था।
विज्ञापन
तलाश अभियान
विकास के लापता होने के बाद से ही उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की थी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने नहर और आसपास के इलाकों में व्यापक खोजबीन की। गोताखोरों की मदद से भी पानी में तलाश की गई थी।
विज्ञापन
परिवार का दुख
विकास के शव मिलने की खबर से परिवार में गहरा सदमा है। परिजनों ने बताया कि विकास किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। हालांकि, उन्होंने कभी किसी को कुछ नहीं बताया था। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।