फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police empty-handed in jewelry theft case.

Mandi News: आभूषण चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली

Tue, 14 Jul 2026 11:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
Police empty-handed in jewelry theft case.
डैहर (मंडी)। सलापड़ क्षेत्र स्थित भराड़ी माता मंदिर में लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने के मामले में तीन सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। फोरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने और विभिन्न पहलुओं पर जांच के बावजूद आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

25 जून की रात चोरों ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर माता रानी का करीब तीन किलो वजनी चांदी का छत्र, एक तोला सोने की बालियां और लगभग आधा किलो चांदी की पीढ़ी चोरी कर ले गए थे। वारदात के समय मंदिर परिसर के हाॅल में पुजारी सुरेश कुमार, मंदिर कमटी के सचिव कर्मचंद, बाहर से आए एक पंडित और अन्य श्रद्धालु सो रहे थे। चोर मंदिर के पीछे बने अस्थायी रास्ते से अंदर दाखिल हुए और मुख्य प्रतिमा के बाहर लगे एल्यूमीनियम व शीशे के गेट का ताला खोलकर आभूषण लेकर भाग गए। घटना के समय मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे चोरी की वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी। पुलिस को घटनास्थल के समीप अस्थायी मार्ग पर तीन लोगों के पैरों के निशान भी मिले थे। इसके आधार पर कई स्थानों पर जांच और पूछताछ की गई लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि सलापड़ पुलिस चौकी की टीम मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed