फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Livestock protected against Foot-and-Mouth Disease; vaccination administered.

Mandi News: खुरपका-मुंहपका रोग से सुरक्षित हुए मवेशी, किया टीकाकरण

Tue, 14 Jul 2026 11:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
Livestock protected against Foot-and-Mouth Disease; vaccination administered.
मंडी। जिले में सुरक्षित मवेशी, खुशहाल किसान के संकल्प के साथ पशु स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग ने खुरपका-मुंहपका जैसी घातक बीमारियों के खिलाफ जिले में सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है। जिले में लगभग 2.50 लाख गाय और भैंसें हैं, जिनमें से अब तक 2.37 लाख मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके साथ ही भेड़-बकरियों के लिए चलाए गए विशेष टीकाकरण अभियान में भी 90 फीसदी का लक्ष्य पूरा कर लिया है जो पशुपालकों की आजीविका के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच साबित हो रहा है। खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं में अत्यधिक संक्रामक होता है जिससे मवेशियों के मुंह और पैरों में छाले हो जाते हैं। दूध उत्पादन गिर जाता है और कई बार पशु असमर्थ हो जाते हैं। गल-घोंटू एक जीवाणु जनित बीमारी है जो पशुओं के श्वसन तंत्र पर हमला करती है और समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा साबित होती है। गल-घोंटू रोग पर प्रहार करने के लिए विभाग ने एक लाख नई डोज की खेप तैयार कर ली है। बहुत जल्द जिले भर में इन टीकों को लगाने का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. मुकेश महाजन ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हमारा मुख्य उद्देश्य खुरपका-मुंहपका और गल-घोंटू जैसी बीमारियों का पूरी तरह उन्मूलन करना है। 90 फीसदी से अधिक टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। विभाग अगले चरण के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed